Posts

Showing posts from May, 2022

Simpli ACV Keto Gummies REAL OR HOAX My Reviews – Serious Scam Pills

Simpli ACV Keto Gummies (Shark Tank) Cost - 100 percent Regular, Fat Terminator Equation! ➢ "OFFICIAL WEBSITE" Click Here To Buy Now!! Simpli ACV Keto Gummies Surveys - The need for a sensible CBD supplement is impossibly overwhelming today and this is thinking about the way that tortures in human bodies are ceaselessly making happening with life very testing. Accepting you are clear the new improvement today, you will be overpowered thinking about how this is really your suspicion and expected to use. This thing has the best of neighborhood substances and you can think about extra under. What is Simpli ACV Keto Gummies? Simpli ACV Keto Gummies Recipe should shielded nearby be persuading. They shouldn't change into a piece of life by getting penchant outlining for the client. Considering this dread a ton various individuals overall choose to avoid things. Regardless, Simpli ACV Keto Gummies utilizes current and clinical hemp oil and the punch of each plant that ...

सहारा प्रमुख को मिला सुप्रीम कोर्ट का 'सहारा', हाईकोर्ट के इस फैसले पर लगाई रोक

Image
सुब्रत रॉय सहारा के खिलाफ इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में पहले से चल रहा है. फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं. वहीं निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर सहारा इंडिया का दावा है कि वह सारी रकम सेबी के पास जमा करा चुकी है. सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. पटना हाईकोर्ट के एक फैसले से उनके ऊपर गिरफ्तारी की जो तलवार लटक रही थी, वो फिलहाल के लिए टल गई है. आम लोगों के बीच सुब्रत रॉय को 'सहाराश्री' नाम से भी जाना जाता है. हाईकोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत रॉय को आज यानी शुक्रवार को सशरीर अदालत में पेश होने का आदेश दिया था. लेकिन सहाराश्री जब आदेश के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंचे तो नाराज कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुब्रत रॉय को 16 मई तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था. चल रहा लोगों के पैसे नहीं चुकाने का मामला पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का पिछले कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है. लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए...

Share Market Crash: बाजार लुढ़कने से गौतम अडानी को भारी नुकसान, 1 लाख करोड़ से नीचे आई 2 कंपनियों की वैल्यू

Image
 अडानी विल्मर इसी साल फरवरी महीने में शेयर बाजार में लिस्ट हुई. कंपनी के आईपीओ के बाद इसके शेयर स्टॉक मार्केट में डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे. इसके बाद अडानी विल्मर के स्टॉक पर लगातार अपर सर्किट लगा और यह 878.35 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया था. दुनिया भर के शेयर बाजारों (Share Market) में पिछले कुछ समय से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. इस कारण कई बड़ी कंपनियों की वैल्यू आधी रह गई है. फेसबुक (Facebok) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) हो या गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) या फिर एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla), सभी का एमकैप (MCap) तेजी से गिरा है. इस बिकवाली का असर भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों पर भी हुआ है. अडानी समूह (Adani Group) की 2 कंपनियां अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी पावर (Adani Power) कुछ दिनों पहले तक इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दे रही थीं, लेकिन उसके बाद बिकवाली की चपेट में आ गईं. इसके चलते दोनों कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया. अभी ये है अडानी विल्म...

पुलिसकर्मियों को वैदिक मंत्रों का सहारा! 'अशुभ घटनाएं न हों' थाने में कराई पूजापाठ

Image
आंध्र प्रदेश के कुरनूल (Kurnool) जिले के अल्लागड्डा कस्बे के आसपास कई अशुभ घटनाओं के होने के बाद से चिंतित पुलिसकर्मियों ने थाने में एक शांति प्रार्थना का आयोजन कराया. इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. कुरनूल. आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अल्लागड्डा कस्बे में पुलिसकर्मियों ने अशुभ गतिविधियों को रोकने के लिए शहर के पुलिस थाने में 'शांति प्रार्थना' का आयोजन किया। रविवार को थाने के भीतर आयोजित हुए इस पूजापाठ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुजारी को मंत्रों का जाप करते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लगड्डा पुलिस थाने में पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर वैदिक मंत्रो को दोहरा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में हाल के दिनों में कुछ ऐसी दुर्घटनाएं और अपराध हुए हैं, जिससे पुलिसकर्मियों के लगा कि थाने के क्षेत्र में लगातार अशुभ घटनाएं हो रही हैं. इसके लिए उन्होंने थाने में एक शांति प्रार्थना कराने का फैसला किया. अल्लागड्डा कस्बे में हाल ही में नाइट ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को सांप ने काट लिया. पिछले सप्ताह दो लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था और सड़क दुर्घट...

Summer Vacation: इस राज्य में बंद हुए स्कूल, भीषण गर्मी के बीच समय से पहले हो गईं स्कूलों की छुट्टियां

Image
 Rajasthan Summer Vacations: भीषण गर्मी और हीटवेव के कहर के बीच राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है. शिक्षा विभाग ने राजस्थान के स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. Rajasthan, Schools Summer Vacations: उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट से परेशान हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इसी बीच राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. राजस्थान शिक्षा विभाग ने राजस्थान के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. 11 मई से शुरू हो रहीं गर्मी की छुट्टियां राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. राजस्थान में 11 मई से बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. शिक्षकों के लिए फिलहाल अभी छुट्टियां घोषित नहीं की गईं हैं. शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में शिक्षकों को फाइनल परीक्षा के रिजल्ट टाइम पर तैयार करने का निर्देश दिया है. राजस...

गैर-मुस्लिम देशों को मलेशिया के मंत्री ने दी ये नसीहत

Image
 मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री दातुक इदरिस अहमद ने कहा कि मलेशिया में हर वर्ग और नस्ल के लोग मिल जुलकर शांति से रहते है. उन्होंने कहा कि बाकी देशों को भी मलेशिया से सीख लेने की जरूरत है. मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री दातुक इदरिस अहमद ने कहा कि मलेशिया सहिष्णुता की मिसाल है और जिन देशों में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं, उन्हें भी इससे सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, मलेशिया आधिकारिक रूप से इस्लामिक देश है लेकिन फिर भी यहां मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी बाकी समुदाय के लोगों के साथ मिलजुल कर रहती है. इदरिस ने नौ मार्च को खत्म हुए दो दिवसीय वर्ल्ड मुस्लिम कम्युनिटीज काउंसिल की इंटरनेशल कॉन्फ्रेंस में कहा कि मलेशिया में सहिष्णुता और सद्भावना की संस्कृति दुनियाभर के मुस्लिमों को एक साथ लाने के लिए मार्गदर्शक बन सकती है. इदरिस का कहना है कि जिन देशों में मुस्लिमों की आबादी अधिक है, वहां अन्य धर्म के लोगों को आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है लेकिन जहां मुस्लिमों की आबादी कम है, वहां मुस्लिमों को स्वीकार नहीं किया जाता. उन्होंने कहा, हमने मलेशिया में जिस नींव को तैयार किया है, उम्मीद है कि...